IND vs NZ Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 की सीरीज के फौरन बाद 25 नवंबर से 2 टेस्ट खेले (IND vs NZ Test Series) जाएंगे. यह बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का भारतीय टीम के साथ पहली सीरीज है. ऐसे में द्रविड़ ने अपने पहले इम्तिहान में पास होने के लिए खास प्लान तैयार किया है. इसके तहत मुंबई में टीम इंडिया का कैंप (Indian cricket team camp) आज से शुरू होगा. इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ी शामिल होंगे. इस बीच, विराट कोहली (Virat Kohli) की तरह रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी छुट्टी बढ़ा ली है.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3DjlYW6