ICC T20 World Cup: भारत (India) ने दो मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड की नींद उड़ा दी है. सेमीफाइनल के लिए नामुमकिन सा दिखने वाला सफर अब आसान होता दिख रहा है. वैसे भी न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. दो बार इनका सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया था. आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि न्यूजीलैंड की टीम दबाव में बिखर जाती है. ऐसे में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (Afghanistan Vs New Zealand) के बीच मैच में देखते हैं क्या होता है.
from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/3GTUyIB